विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली: गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान हुए घायल

Published: Fri, 17 Apr 2026 04:52 PM (IST)

गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर दिलो बैंड के पास सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे दो जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गोपेश्वर-चोपता ऊखीमठ हाईवे पर दिलो बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त सेना का वाहन। वहीं, वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवान को हेली से एमएच देहरादून ले जाते सेना के जवान। जागरण

गोपेश्वर-चोपता ऊखीमठ हाईवे पर दिलो बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त सेना का वाहन। वहीं, वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवान को हेली से एमएच देहरादून ले जाते सेना के जवान। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर दिलो बैंड के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए।

उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक जवान को सेना के हेलीकाप्टर से एमएच देहरादून भेजा गया।

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-चोपता ऊखीमठ हाईवे पर भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

army vehicle falls into gorge

घायलों को प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पंवार ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप रमोला ने बताया कि उनका चोपता के पास रिजार्ट है और वह सामान लेने गोपेश्वर आ रहे थे।

इस दौरान देखा कि हाईवे पर बैरियर व पुश्ता टूटा है जिस पर उन्हें दुर्घटना का अंदेशा हुआ तो वह वाहन से उतरे। आसपास देखा तो खाई में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रखा था और पास ही दो जवान जख्मी हालत में थे।

Army helicopter

उन्होंने पुलिस व अन्य लोगों से संपर्क करना चाहा, लेकिन नेटवर्क न होने से वह तीनों खुद खाई में उतरे और दोनों घायल जवानों को खाई से निकालकर सड़क तक लाए और अपने वाहन

यह भी पढ़ें- टिहरी में हादसा: यमुना नदी में गिरा ट्रक, चालक घायल; परिचालक लापता

यह भी पढ़ें- देहरादून में फिर भीषण हादसा, दो ट्रक टकराए; पांच वाहन क्षतिग्रस्त