कर्णप्रयाग में खुला एडीजे कोर्ट
कर्णप्रयाग जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में अपर जिला जज कोर्ट खुल गया है। उच्च न्यायालय नैनीताल ने
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 05:38 PM (IST)
कर्णप्रयाग: जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में अपर जिला जज कोर्ट खुल गया है। उच्च न्यायालय नैनीताल ने गीता चौहान सिविल जज सीनियर डिवीजन रामनगर की पदोन्नति कर नवसृजित अपर जिला जज न्यायालय कर्णप्रयाग में तैनाती की है।
बारसंघ कर्णप्रयाग सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि लंबे समय से बारसंघ कर्णप्रयाग में अपर जिला जज न्यायालय खोलने की मांग कर रहा था, जिसको देखते हुए हाल ही में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्णप्रयाग में न्यायालय की स्वीकृति से तहसील गैरसैंण, थराली के वादकारियों को काफी सहूलियत मिलेंगी। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें