आठ वर्ष बाद भी नहीं मिली तैनाती
कर्णप्रयाग विकासखंड पोखरी के आंगनबाड़ी केंद्र कुमेड़ा में वर्ष 2011 से आंगनबाड़ी कार्य
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 06:21 PM (IST)
कर्णप्रयाग: विकासखंड पोखरी के आंगनबाड़ी केंद्र कुमेड़ा में वर्ष 2011 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है। ग्रामीण ताजवर सिंह नेगी ने इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को प्रेषित किया है। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति प्रक्रिया अधर में लटकने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। जबकि वर्ष 2009 से नियुक्ति को लेकर कई बार जिला मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जाता रहा, लेकिन मानकों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया में लापरवाही की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें