विवाह समारोह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल
गैरसैंण में विवाह समारोह में आए दो युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
By Edited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 07:42 PM (IST)
v style="text-align: justify;">गैरसैंण, जेएनएन। विवाह-समारोह में शामिल होने आए दो युवाओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवा को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण लाए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं राजस्व क्षेत्र में घटी वारदात के आरोपित को राजस्व पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गैरसैंण विकासखंड के मझेणासार गांव में रविवार रात को एक शादी में गांव के सिताब सिंह और विक्रम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें 34 वर्षीय सिताब सिंह पुत्र मदन सिंह ने गांव के ही 24 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र सोबन सिंह पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
आनन-फानन परिजन घायल युवा को सीएचसी गैरसैंण लाए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी गैरसैंण के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ने बताया कि घायल युवक के पेट में गहरा घाव है। वहीं, मामले में तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी ने बताया कि पंचाली राजस्व क्षेत्र के मझेणासार गांव में हुई वारदात के आरोपित सिताब सिंह को गिरफ्तार कर जानलेवा हमले करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें