Move to Jagran APP

जैविक पोर्टल पर जुड़े जोशीमठ के 260 किसान

सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई की ओर से परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत 260 किसानों का जैविक डेमस्क गुलाब को लेकर विश्व के जैविक पटल पर पंजीकरण कर किसानों को स्कोप प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
जैविक पोर्टल पर जुड़े जोशीमठ के 260 किसान
जैविक पोर्टल पर जुड़े जोशीमठ के 260 किसान

जोशीमठ: सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई की ओर से परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत 260 किसानों का जैविक डेमस्क गुलाब को लेकर विश्व के जैविक पटल पर पंजीकरण कर किसानों को स्कोप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके तहत पाखी, सलूड़ डुंग्रा, परसारी, मेरग, भंग्यूल, लाता के किसानों का चयन किया गया था।

loksabha election banner

किसानों को जैविक पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से अपने उत्पाद को विश्व स्तर पर प्रचारित करने का मौका मिलेगा। सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई के चमोली जनपद प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र की ओर से 260 किसानों को जैविक पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रत्येक किसान को स्कोप प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बताया कि किसान अपने उत्पाद को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहचान बना सकता है। साथ ही उत्पादन को लेकर देश-विदेश में जानकारी आसानी से उपलब्ध करा सकता है। जल्द ही चमोली के 260 किसानों को जैविक उत्पादन संघ से भी जोड़ा जा रहा है। इससे जैविक उत्पादन संघ के प्रतिनिधि स्वयं उत्पाद खरीदने मौके पर पहुंचते हैं। किसानों को घर बैठे इससे बाजार मिल सकता है।(संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.