मई माह में 23224 प्रवासी लौटे चमोली
गोपेश्वर कोरोना संकट के चलते पिछले महीने बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिकों की घर वापसी ह
गोपेश्वर: कोरोना संकट के चलते पिछले महीने बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिकों की घर वापसी हुई है। मई महीने में देश के विभिन्न प्रदेशों से जनपद चमोली के 23224 प्रवासी अपने घर पहुंचे।
जिनमें यूपी से 1189, गुजरात से 397, राजस्थान से 821, मध्यप्रदेश से 97, हिमांचल से 243, दिल्ली से 2093, पंजाब से 620, हरियाणा से 1770, महाराष्ट्र से 534, आन्ध्र प्रदेश से 161, दमनदीप से 22, जममू कश्मीर से 19, गोवा से 132, दादार एंड नगर हवेली से 149, तमिलनाडु से 16, पश्चिम बंगाल से 01, बिहार से सात, कर्नाटक से 82, तेलंगाना से दो, अरुणाचल प्रदेश से दो, केरला से एक, छत्तीसगढ से चार, अंडमान निकोबार से दो प्रवासी घर पहुंचे है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं अन्य जनपदों से 14860 प्रवासी अपने घर पहुंचे हैं।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि घर लौटे सभी प्रवासियों को मेडिकल जांच के बाद क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन अवधि पूरा करने पर ही घर लौटे प्रवासियों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। अभी भी 457 प्रवासी फेसलिटी क्वारंटाइन और 14917 प्रवासी होम क्वारंटाइन में हैं। (संस)