हितंग में करंट से युवक की मौत
जेएनएन बागेश्वर कपकोट घर में गेहूं पीसने वाली मशीन ठीक करते समय करंट लगने से युवक क
जेएनएन, बागेश्वर, कपकोट: घर में गेहूं पीसने वाली मशीन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पु़लिस ने पोस्टमार्टम कर शव का परिजनों के हवाले कर दिया हैं।
फरसाली के हितंग निवासी पवन तिवाड़ी पुत्र स्व. जीवन चंद्र तिवाड़ी उम्र 30 वर्ष अपने घर में बिजली से चलने वाली आटा चक्की ठीक कर रहे थे। इस दौरान करंट से बुरी तरह झुलस गए। परिजन आननफानन में सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पवन अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। वह अपने पीछे मां, पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गया है। वह अतिथि शिक्षक के रुप में काम कर रहे थे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे।
क्षेत्रवासी गोविद तिवाडी, शंकर तिवाड़ी, डीएन कांडपाल, सुरेश कांडपाल, ललित पुरी, दिनेश उपाध्याय , नंदन गिरी, नवीन उपाध्याय, रमेश गिरी, दान सिह पुतलिया, पान गिरी, हर्षित उपाध्याय आदि ने प्रशासन से परिजनों को आíथक सहायता दिए जाने की मांग की है। मृतक का सरयू संगम में विधिविधान से अंतिम संस्कार कर दिया है।