विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:39 PM (IST)

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भीम कुमार के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भीम कुमार के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने की। इसी मामले में भीम कुमार ने मारपीट के आरोप में दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ भी तहरीर दी है। दोनों मामलों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, 22 मई को सैंज, विकास भवन निवासी सुनीता देवी ने तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी और उसकी बुआ शोभा देवी के साथ भीम कुमार ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।

सुनीता देवी का कहना है कि भीम कुमार उनकी नाबालिग बेटी को आते-जाते छेड़ते थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भीम कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 115(2), 352 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरी ओर, मारपीट के मामले में भीम कुमार ने शोभा देवी, बालकृष्ण तथा उनकी बेटी पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी कोतवाल निर्मला पटवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मुकदमों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।