युवा कांग्रेस ने फूंका केंद्र और उप्र सरकार का पुतला
जासं बागेश्वर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने महि
जासं, बागेश्वर: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। गैंगरेप पीड़िता की हत्या पर कांग्रेस में उबाल है और उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंका। पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं मिलने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ उप्र और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि हाथरस में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिए उसका शव भी जला दिया। उप्र में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। अपराधी खुले में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में घृणित अपराध हुआ है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि, सोनिया, अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडे, रोहित खैर, पंकज परिहार, प्रकाश कुमार, भीम कुमार, उमेश मनराल, रिजवान खान, धीरज गढि़या, महेश पंत, हरीश जोशी, इमरान खान आदि मौजूद थे।