Move to Jagran APP

योग से बनते रहे निरोग : केवलानंद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पतंजलि के महामंत्री केवलानंद जोशी ने कहा कि योग से निरोग होते

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 04:07 PM (IST)
योग से बनते रहे निरोग : केवलानंद
योग से बनते रहे निरोग : केवलानंद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पतंजलि के महामंत्री केवलानंद जोशी ने कहा कि योग से निरोग होते हैं। भारत को निरोग बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाना है। विश्व योग गुरु स्वामी रामदेव का पैगाम जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बच्चों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया।

loksabha election banner

आनंदी एकेडमी में तीन दिवसीय योग शिविर को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि योग विधा नई नहीं है। लेकिन पाश्चायत्य संस्कृति को अपनाने वालों ने इसे भुला दिया था। उन्होंने कहा कि योग गुरु रामदेव ने योग को फिर से नया जीवन दिया है। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में किसी भी प्रकार की दवाइयां नहीं होती थी। लोग मेहनत, मजदूरी, व्यायाम और योग से करते थे। ऋषि- मुनियों के आश्रम में नियमित योगाभ्यास होता था। योग बड़ी-बड़ी बीमारियों को पछाड़ रहा है। जिसके चलते पूरे विश्व स्तर पर योग ने चमक छोड़ी है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति दीर्घायु होता है। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभांति, ध्यान समेत योग की विभिन्न मुद्राएं बताईं। इस मौके पर प्रबंधक मनमोहन भाकुनी, प्रधानाचार्य चंदन परिहार, पंकज जोशी, भुवन पाठक आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.