Move to Jagran APP

मजदूरों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय मजदूर संघ के मजदूरों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 03:19 PM (IST)
मजदूरों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मजदूरों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय मजदूर संघ के मजदूरों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मजदूरों के लिए बने सन्निर्माण बोर्ड पर शोषण का आरोप लगाया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी आदि स्थानों से बड़ी संख्या में मजदूर कलक्ट्रेट में जमा हुए और प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कहा कि सन्निर्माण श्रमिकों के हित में भवन एवं सान्निर्माण बोर्ड का गठन किया गया, लेकिन श्रमिकों का शोषण हो रहा है। 2016 में एक कैंप लगा मजदूरों ने पंजीकरण को आवेदन किए। अधिकतर आवेदन रद्द कर दिए गए। 2017 में पंजीकृत श्रमिकों ने विधानसभा अनुसार टूल-किट और सिलाई मशीनों के लिए आवेदन किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने विवाह, आíथक सहायता, मृत्योपरांत सहायता, छात्रवृत्ति आदि के आवेदन जमा कराए लेकिन आवेदन पूरे गायब कर दिए गए। श्रमिकों का मानसिक, आíथक शोषण किया गया। कहा कि मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। हर बार आवेदन गायब कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ देने की मांग की ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर गणेश ¨सह बोरा, हरीश चंद्र, राजेंद्र ¨सह, भूपाल ¨सह, भारती देवी, मंजू देवी, चंपा देवी, तारा देवी, प्रेमा देवी, जानकी देवी, दया देवी, प्रेमा जोशी, लीला देवी, हेमा पंत, बीना देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, कविता देवी, हंसी देवी, मुन्नी देवी, प्रभा देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.