महिलाओं ने वेस्ट सामग्री से बनाए उपहार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में दीपावली मेला आयोजित किया गया। मेले में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में दीपावली मेला आयोजित किया गया। मेले में महिलाओं का कौशल दिखाई दिया। उन्होंने वेस्ट सामग्री से आकर्षक उपहारों की प्रदर्शनी लगाई। हस्त निíमत सामान की बिक्री की गई। केंद्र के कॉडिनेटर ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी इस तरह की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
मेले का शुभारंभ जिला सेवायोजना अधिकारी शंकर बोरा ने किया। कहा कि स्वरोजगार के लिए सरकार तमाम योजनाएं बना रही है। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा है, महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने वेस्ट सामान की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने हस्त निíमत सामग्री की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी और समूह में काम करने के लिए प्रेरित किया। मेले में वेस्ट सामग्री से बने तोस, वाल हे¨गग, झूमर, कुसन आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर जिला खादी ग्रामोउद्योग अधिकारी पंकज तिवारी, कॉडिनेटर दुष्यंत भट्ट, पवन, नवीन, प्रकाश, बलवंत, रेशमा, ज्योति, बलवंत आदि मौजूद थे।