महिला ने गटका जहर, हायर सेंटर रेफर
जागरण संवाददाता बागेश्वर एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते घर में रखा जहरीला कीटनाशक
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते घर में रखा जहरीला कीटनाशक गटक लिया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
कपकोट तहसील के सुदूरवर्ती एक गांव की 36 वर्षीय महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। बताया जा रहा है कि वह सल्फास था और परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किरया। डॉक्टरों के अनुसार सल्फास काफी जहरीला है और वह पेट में जाते ही आंतों को सबसे पहले नुकसान पहुंचाता है। आंतों में हवा भरने के बाद उनके फटने की संभावना अधिक होती है। हृदय तक पहुंचने के बाद कीटनाशक गटकने वाली की मौत भी हो सकती है। महिला को फिलहाल प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इधर, प्रभारी कोतवाल मोहन चंद्र पडलिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद हो सकता है। पुलिस मेमो के आधार पर जांच में जुट गई है।