बिना हेलमेट, सफर करना बना जानलेवा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कई दोपहिया वाहन चालक ड्राइविंग के समय हेलमेट का प्रयोग नहीं क
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कई दोपहिया वाहन चालक ड्राइविंग के समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। इससे दुर्घटना होने पर वह जिंदगी या मौत से जूझते हैं या उनकी जीवन लीला समाप्त हो जाती है। यातायात के प्रति जागरूकता व सख्ती के बाद भी दुपहिया चालक नियम कानूनों की धच्जियां उड़ाते हैं।
पहाड़ पर दोपहिया वाहन से यात्रा करना अब आम बात हो गई है। जिले में करीब 5 हजार दोपहिया वाहन हैं। लेकिन इनमें से कम ही दोपहिया चालक हेलमेट का प्रयोग करते हैं। अगर कभी पुलिस सख्ती करती है तो कुछ दिनों तक दुपहिया चालक हेलमेट पहनते हैं। लेकिन चे¨कग अभियान रुकते ही फिर नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता हैं।
.............
अक्सर बाजार में बिकते हैं डुप्लीकेट हेलमेट
दोपहिया चालक सस्ते और पुलिस के चालान से बचने के चक्कर में आइएसआइ मार्का हेलमेट नहीं लेता हैं। बाजार में भी लोगों के डिमांड के हिसाब से ही हेलमेट मिलते हैं। इसलिए डुप्लीकेट हेलमेट की बाजार में मांग रहती है। सड़क किनारे बिना आइएसएस मार्का हेलमेट मिल जाते हैं।
.............
प्रतिदिन होती हैं दो से तीन दुर्घटनाएं
अगर जिले में दुपहिया वाहनों की औसम घटना की बात करें तो प्रतिदिन दो से तीन दुर्घटनाएं होती हैं। लेकिन उसके बाद भी दुपहिया नियम कानून तोड़ते हुए बिना हेलमेट यात्रा करते हैं।
...............
पुलिस लगातार चे¨कग अभियान चला रही है। जागरुकता और सख्ती के बाद भी कुछ चालक बाज नही आ रहे हैं। नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जाती हैं। उम्मीद है सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे।
-मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर