Move to Jagran APP

पटाखे न बम फोड़ेंगे हम, पर्यावरण को बचाएंगे हरदम

बागेश्वर के देवकी लघु वाटिका मंडलेसरा में दीपावली प्रकाश पर्व पर पौधरोपण किया गया और पटाखे नहीं फोड़ने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 04:30 PM (IST)
पटाखे न बम फोड़ेंगे हम, पर्यावरण को बचाएंगे हरदम
पटाखे न बम फोड़ेंगे हम, पर्यावरण को बचाएंगे हरदम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: देवकी लघु वाटिका मंडलेसरा में दीपावली प्रकाश पर्व पर विगत वर्षों की भांति पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें मिट्टी के दीये जलाने और किसी भी प्रकार के पटाखे आदि का प्रयोग नहीं करने का निर्णय बच्चों ने लिया। पटाखे न बम फोड़ेंगे हम पर्यावरण को बचाएंगे हरदम थीम पर प्रतयोगिता का आयोजन किया गया। वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने कहा कि प्रकाश पर्व पर दीपदान की वैज्ञानिक महत्ता को समझना होगा। दीपावली पर कोविड-19 को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। जीवन को बचाने के लिए शुद्ध हवा और पानी की जरूरत होती है। पेड़, पौंधे हमे पानी और हवा देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। शारीरिक दूरी नियम का पालन करना है और मास्क के बिना घर से बाहर नहीं निकलना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग दीपावली पर्व पर पटाखे से दूर रहें और सिर्फ दीये जलाकर अपने घरों को रोशन करें। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने कोई पटाखे ना फोड़ेगे बम, पर्यावरण बचाएंगे हम, माटी के दीये जलाएंगे, स्वच्छ भारत बनाएंगे समेत तमाम स्लोगन बनाए। जिसमें मनीषा मलड़ा, टीना, भगवती, सीमा, नीरज, ममता, देवकी देवी, रमा देवी, प्रशांत आदि अव्वल रहे। उन्हें पुरस्कार के रूप में रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। इधर, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भी वाटिका का निरीक्षण किया। उन्होंने वृक्ष प्रेमी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना और उसका पालन पोषण करना भी जरूरी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.