वार्ड की समस्याओं का होगा हल : खेतवाल
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने रविवार को ज्वालदेवी वार्ड में चौपा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने रविवार को ज्वालदेवी वार्ड में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल किया जाएगा। चौपाल में लोगों ने पालिकाध्यक्ष को तमाम समस्याएं बताईं।
ज्वालादेवी वार्ड में आयोजित चौपाल में पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर पालिका गंभीर है। लोग पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, रास्ते आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि इनका निदान पहले ही हो जाना चाहिए था। पालिका मूलभूत सुविधाओं को लेकर मंथन कर रही है, पालिका बोर्ड की बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा होगी और निदान किया जाएगा। सभासद नीमा दफौटी ने यह चौपाल पहली बार आयोजित कराई और पालिकाध्यक्ष ने भी इसकी सराहना की। वार्ड के लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, जिससे रात में अंधेरा छा जाता है। गुलदार का भय बना हुआ है और स्ट्रीट लाइटें प्राथमिकता से लगाई जाएं। उन्होंने पानी की समस्या भी बताई और निदान करने की मांग की। इसके अलावा पानी की निकासी, नालियों का निर्माण आदि पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर प्रताप गढि़या, हयात ¨सह मेहता, धरम ¨सह, शारदा परिहार, बंशीधर जोशी, प्रमोद मेहता, खड़क राम आर्य, राजेंद्र उपाध्याय, सुनीता नेगी, सुनीता टम्टा, प्रेमा देवी, रेखा उनियाल, मुन्नी नेगी, सावित्री परिहार, सुनीता वर्मा, हेमा जोशी, गो¨वद मेहता, लक्ष्मण चंद्र, मंजू बिष्ट, बसंती देवी आदि मौजूद थे।