विहिप ने बाइक रैली निकाल मनाया स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता बागेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम के स
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विहिप ने नगर में बाइक रैली निकाली और देशभर में जनजागरण करने का निर्णय लिया। लोगों को देशहित और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया गया।
विहिप के स्थापना दिवस पर बाइक रैली का शुभारंभ मंडलसेरा बाइपास से किया गया। राममंदिर से पूरे नगर क्षेत्र होते हुए राधाकृष्ण मंदिर में समापन किया गया। संगठन मंत्री राजेंद्र ने कहा कि विहिप की स्थापना 1964 में मुंबई में संदीपनी नामक स्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन हुआ। विहिप 55 वां स्थापना दिवस मना रहा है। पालक शेर सिंह मलड़ा ने कहा कि विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी आदि राष्ट्रहित के कार्यों के लिए आगे रहता है। जिलाध्यक्ष पूरन रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि इस साल विहिप के कार्यक्रमों को गांव-गांव पहुंचाने का लक्ष्य है। भगवान कृष्ण के कार्यो को समाज तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री संजय नेगी ने किया। इस मौके पर नरेंद्र धामी, विजय परिहार, कुलदीप नगरकोटी, नितिन जोशी, कुंदन टंगड़िया, बंशी दत्त, सुरेश धपोला, नीरज पंत, धीरज गढि़या, भास्कर नेगी, हितेंद्र धपोल, भानू तिवारी, रविद्र आरती, भुवन लोहनी, अंकित थापा आदि मौजूद थे।