Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Uttarakhand News: दीपावली तक धामी सरकार देगी बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों को मिलेगी राहत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 02:11 PM (IST)

    Uttarakhand News दीपावली तक रोडवेज डिपो को पांच अतिरिक्त बसें मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। दिल्ली-मुनस्यारी को जाने वाली बस अब पिथौरागढ़ डिपो के बजाए बागेश्वर डिपो से संचालित होगी। बागेश्वर-देहरादून के लिए बाया हल्द्वानी भी रोडवेज बस संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। पांच नई बसें मिलने पर यात्रियों को भी राहत मिलेगी। एक वर्ष पूर्व रोडवेज डिपो अस्तित्व में आया। अभी व्यवस्थित हो रहा है।

    Hero Image
    दीपावली तक धामी सरकार देगी बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों को मिलेगी राहत

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। दीपावली तक रोडवेज डिपो को पांच अतिरिक्त बसें मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। दिल्ली-मुनस्यारी को जाने वाली बस अब पिथौरागढ़ डिपो के बजाए बागेश्वर डिपो से संचालित होगी।

    बागेश्वर-देहरादून के लिए बाया हल्द्वानी भी रोडवेज बस संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। पांच नई बसें मिलने पर यात्रियों को भी राहत मिलेगी। एक वर्ष पूर्व रोडवेज डिपो अस्तित्व में आया। अभी व्यवस्थित हो रहा है। लंबी दूरी की आठ बसों आधी ही डिपो के पास हैं। 11 बसें संचालित हो रही हैं। जिसमें नौ बसें सात लाख किमी चल चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार लाख से अधिक चली हैं दो बस

    दो बस चार लाख से अधिक किमी चली हैं। बस की अधिकतम उम्र आठ लाख किमी होती है। इसके बाद बसों की नीलामी करने का नियम है। ऐसे में पांच नई बसें आने से जिले के यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

    इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ करोड़ रुपये की भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

    जिले से बागेश्वर-बरेली, धरमघर-दिल्ली वाया रीमा, अठपैंसिया-दिल्ली, भराड़ी-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली, बागेश्वर-देहरादून वाया गरुड़, बागेश्वर-दिल्ली वाया कौसानी-रानीखेत, धरमघर-दिल्ली वाया कांडा बस सेवा का संचालन होता है। अभी तक बागेश्वर-बरेली, धरमघर-दिल्ली वाया रीमा, अठपैंसिया-दिल्ली, भराड़ी-दिल्ली बस सेवा ही बागेश्वर डिपो के पास हैं।

    पिथौरागढ़ डिपो से संचालित हो रही है मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा

    मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा पिथौरागढ़ डिपो से संचालित हो रही है। बागेश्वर-देहरादून वाया गरुड़ बस सेवा पर्वतीय डिपो देहरादून के अधीन संचालित हो रही है। बागेश्वर-दिल्ली वाया कौसानी-रानीखेत बस सेवा और धरमघर-दिल्ली वाया कांडा काठगोदाम डिपो के पास है।

    इसे भी पढ़ें: फाटक के जाम में फंसी एंबुलेंस में प्रसव, दर्द से छटपटाती रही गर्भवती; नवजात की मौत

    वर्जन पांच नई बसें मिलने की उम्मीद है। दूसरे जिले से संचालित शेष बस सेवा भी डिपो के अधीन होंगी। नए रूटों पर बसों का संचालन डिपो के व्यवस्थित होने के बाद ही होगा। -राजेंद्र कुमार, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक।