Move to Jagran APP

3.57 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्यालय में दो अलग-अलग मामलों में अवैध तरीके से चरस की तस्करी करते दो को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:14 AM (IST)
3.57 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार
3.57 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार

बागेश्वर, जेएनएन: पुलिस ने मुख्यालय में दो अलग-अलग मामलों में अवैध तरीके से चरस की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास तीन किलो 588 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गुरुवार को पुलिस ने मंडलसेरा बाइपास के पास निरीक्षण अभियान चलाया था। अभियान के दौरान एक व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से साढ़े तीन किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रिकू पुत्र ओमप्रकाश निवासी सोनीपत, हरियाणा बताया। यह चरस को कपकोट क्षेत्र से हरियाणा ले जाने की फिराक में था। चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो लाख से अधिक की आंकी जा रही है। इससे पहले भी यह आरोपित यहां से चरस तस्करी करता रहता था। वह लंबे समय से पुलिस की रडार में था। दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली की नीलेश्वर तिराहे के पास एक व्यक्ति के पास अवैध रूप से चरस रखी है। जिस पर पुलिस टीम को तैयार कर मौके पर रवाना किया गया। निशानदेही पर पुलिस ने विशन राम पुत्र किशन राम निवासी नीलेश्वर, ठाकुरद्वारा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 78 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपितों से चरस के बारे में पूछताछ कर रही है। टीम में कोतवाल डीआर वर्मा, एसआइ जीवन सिंह चुफाल, कृष्णागिरी, मीना रावत, कांस्टेबल दिवान प्रसाद, अशोक कुमार शामिल थे।

loksabha election banner

::::::::वर्जन-

तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लंबे समय से कार्य कर रही है। काफी लोग उनके रडार पर हैं। जिन पर पुलिस नजर रखे हुए है। तस्करों को किसी भी रुप में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई जारी रहेगी।

-एमसी जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.