मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दीपावली पर्व को देखते हुए एडीएम के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त टीम
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दीपावली पर्व को देखते हुए एडीएम के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त टीम ने संघन चे¨कग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भी एकत्र किए।
मिलावटखोरों से निपटने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने सुबह 8 बजे बिलौना के पास से निरीक्षण अभियान शुरु किया। अभियान के दौरान उन्होंने रोडवेज, टैक्सियों की सघन चे¨कग की। जिला मुख्यालय में मिलावटी मावा इन्ही गाड़यिों से पहुंचता हैं। त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसके बाद टीम ने मुख्यालय की मिठाईयों की दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानों से उन्होंने खाद्य पदार्थों के नमूने भी इकठ्ठा किए। खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी एके फुलेरिया ने मिठाई के दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बासी मिठाईयां ना बेचे। अनावश्यक भंडारण ना हो। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता हैं। अगर कोई भी बासी मिठाइयां बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपना लाइसेंस दुकान के बाहर लगाए ताकि रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिल सके।
संयुक्त चे¨कग अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, कानूनगो जीएस मटियाली, दयाकृष्ण पंत, रमेश राम, रमेश चंद्र सहित पीआरडी जवान मौजूद थे।
.........
जागरूकता से ही होगी सुरक्षा
जिला खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी एके फुलेरिया ने बताया कि मिलावटखोरों से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। त्योहारी सीजन में मिठाइयां अच्छी तरह जांच परख कर खरीदें। सामान की एक्सपायरी डेट भी चैक कर लें। अगर कोई भी मिलावट का संदेह होता है तो उसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों या प्रशासन को दें।