महिला ने गटका जहरीला पदार्थ, भर्ती
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : घरेलू कलह के चलते एक महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : घरेलू कलह के चलते एक महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
कपकोट तहसील के असों गांव की विवाहिता रीना देवी (42) पत्नी दान ¨सह घरेलू कलह से तंग आ गई और उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे महिला को उल्टियां होने लगी और वह बेहोश हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस को घटनाक्रम का मेमो भेजा गया है। इधर कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है।