Move to Jagran APP

जाम को खोलने में पुलिस के छूटे पसीने

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जाम के जाम से आम परेशान हो गया है। वाहनों की बढ़ती तादात, आस

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:06 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:06 PM (IST)
जाम को खोलने में पुलिस के छूटे पसीने
जाम को खोलने में पुलिस के छूटे पसीने

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जाम के जाम से आम परेशान हो गया है। वाहनों की बढ़ती तादात, आसपास का अभाव और पाíकंग का दंश नगर की सड़कें झेल रही हैं। आए दिन जाम लगने से स्कूल बसें भी फंस रही है। ट्रैफिक पुलिस के जाम खोलने में पसीने भी छूट रहे हैं। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

loksabha election banner

नगर में सबसे अधिक जाम एसबीआइ तिराहे, बस स्टेशन, ¨पडारी रोड, कांडा और तहसील रोड पर लग रहा है। मंगलवार को भी जाम के झाम से आम परेशान रहा। एसबीआइ तिराहे पर सुबह से जाम रहा। मालूम हो नगर की सड़कें काफी संकरी हैं। द्यांगण-आरे बाईपास की हालत खराब चल रही है। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल ठप है। मंडलसेरा बायपास की स्थिति भी खराब चल रही है। जिसके चलते वाहनों का लोड नगर की पुरानी सड़कों पर आ गया है। गांव गरीब महिला उत्थान मंच के संस्थापक विशन टंगड़िया ने कहा कि जाम लगने से गांव के लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों की समय सारणी पहले नियत की गई थी। लेकिन अब धड़ल्ले से वाहन शहर में घुस रहे हैं। मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एनबी भट्ट ने कहा कि पाíकंग नहीं होने से वाहन जगह-जगह खड़ी होती हैं। स्कूली बच्चों को जाम खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। माल वाहकों की समय सारणी तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.