अतिक्रमण पर चला पालिका का डंडा
जागरण संवाददाता बागेश्वर दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। दुकानों के कारण्
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। दुकानों के कारण बाजार संकरा हो गया था। गुरुवार को पालिका ने चौक बाजार से लेकर पैदल पुल तक अतिक्रमण हटाया। नगर के चार प्रवेश द्वार भी दुपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिए हैं। पालिका की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य बाजार का रुख किया और सड़क तक दुकानें फैलकर बैठे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। चौक बाजार से लेकर पैदल पुल तक सामान फैलाकर लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा मुख्य बाजार में दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। चार गेटों को जंजीरें लगाकर उन्हें बंद कर दिया है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि यह नगर सभी का है। यहां गांव से भी लोग खरीदारी को आते हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे लोग पैदल भी नहीं चल पाते हैं। दुकानें फैलाकर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पालिका सख्त कार्रवाई कर रही है और अतिक्रमण चयनित भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ऐसे लोगों को पालिका नोटिस भी भेजगी।