पौधरोपण से दूर होगी ग्लोबल वाíमंग की समस्या
संवाद सूत्र गरुड़ तहसील के कौसानी क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर ल
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील के कौसानी क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर लोगों को पौधरोपण को जागरुक करते हुए उनके सरंक्षण को आगे आने की अपील की गई।
कौसानी के रतोड़ा, द्यौरड़ा, लौबांज, कौसानी स्टेट, सीमा, नाकुरी आदि गांवों में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में वृक्षप्रेमी दिनेश लोहनी ने कहा कि आज तेजी के साथ पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है। जिससे हमारे सामने कई समस्याएं आ रही हैं। मौसम चक्र गड़बड़ा गया है। असमय ओलावृष्टि, अनावृष्टि और अतिवृष्टि हो रही है। जिससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। उन्होंने बरसात के सीजन में अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने आम, माल्टा, नीबू आदि फलदार समेत विभिन्न प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया गया और ग्रामीणों को निश्शुल्क पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों में वन विभाग चीड़ के पेड़ों का कटान करे और उनके स्थान पर चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधों का रोपण करे ताकि जलस्त्रोतों में पानी बरकरार रहे। इस दौरान प्रेम सिंह कठायत, ममता कठायत, भावना कठायत, शांति कठायत, उमा लोहनी, प्रेमा देवी आदि मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप