Move to Jagran APP

असहाय और वृद्धों को सरकार कर रही हरसंभव मदद

समाज कल्याण योजना अनुश्रण समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) राजेश कुमार ने किया वृद्धाश्रम और आइटीआइ का निरीक्षण।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 04:34 PM (IST)
असहाय और वृद्धों को सरकार कर रही हरसंभव मदद
असहाय और वृद्धों को सरकार कर रही हरसंभव मदद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रण समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री) राजेश कुमार ने शुक्रवार को वृद्धाश्रम और आइटीआइ कमेड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम जाकर वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी और कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।

loksabha election banner

समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार असहाय, गरीब और बुजुर्गों को हरसंभव मदद कर रही हैं। उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने 11 वृद्धों को फल आदि वितरित किए। वृद्धाश्रम के अधीक्षक हेम चंद्र तिवारी ने बताया कि बर्तन धोने, रसोइया और स्वच्छ का पद रिक्त चल रहा है। पिछले 22 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रही कौशल्या ने वेतन बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली, राजेश तिवारी, बलवंत सिंह, गुलाम मुस्तफा, करमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, समिति के अध्यक्ष ने आइटीआइ कमेड़ी का निरीक्षण किया। प्राचार्य बीके जोशी ने बताया कि वर्तमान में 83 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। शासन में वेल्डर और इलेक्ट्रानिक ट्रेड की पत्रावली लंबित है। उन्होंने स्टाफ की वेतन आदि संबंधित समस्याएं भी बताई। समिति के अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान फाइनल वर्ष के छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी और उनके निदान के लिए समाज कल्याण निदेशक व अपर सचिव रामविलास यादव से वार्ता करने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.