कैंप वन की तरफ बढ़ा आइएमएफ का दल
जागरण संवाददाता बागेश्वर भारतीय पर्वतारोहण संस्थान की टीम कैंप वन की ओर बढ़ने लगी है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारतीय पर्वतारोहण संस्थान की टीम कैंप वन की ओर बढ़ने लगी है। जिसमें छह सदस्य कैंप वन पर रहेंगे जबकि तीन सदस्य एडवांस कैंप में रहेंगे। टीम के अनुसार पिडर ग्लेशियर क्षेत्र में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बेस कैंप पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल के फार्मासिस्ट की टीम भी पहुंच गई है।
नंदादेवी ईष्ट से लापता पर्वतारोहियों की खोज में आइएमएफ की टीम पिडारी ग्लेशियर की तरफ से आगे बढ़ रही है। टीम लीड ध्रुव जोशी के अनुसार टीम के नौ सदस्य शनिवार को कैंप वन की ओर बढ़ रहे हैं। जबकि छह सदस्य कैंप वन पर रहेंगे और तीन सदस्य वहां सामान पहुंचाकर एडवांस बेस कैंप लौटेंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से जिला प्रशासन लगातार संपर्क में है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल से भेजे गए फार्मासिस्ट की टीम भी बेस कैंप तक पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पिडारी क्षेत्र के आसमान में बादल छाए हुए हैं और बर्फबारी अभी थमी हुई है। बर्फबारी थमने के बाद टीम आगे की ओर बढ़ने लगी है। कहा कि जिला प्रशासन टीम पर पूरी नजर रखे हुए है। क्षेत्रीय पटवारी को भी एलर्ट किया गया है। इसके अलावा दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और सामान्य हैं।
..........
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली लगातार संपर्क में है। टीम के छह सदस्य कैंप वन की तरफ बढ़ रहे हैं। तीन सदस्य उनके साथ हैं, लेकिन वे एडवांस कैंप वापस लौटेंगे। दल पूरी तरह स्वस्थ्य है, फार्मासिस्ट भी बेस कैंप तक पहुंच गए हैं।
-रंजना राजगुरु डीएम, बागेश्वर
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप