Move to Jagran APP

दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश से राहत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। दिन भर चल रही

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 06:44 PM (IST)
दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश से राहत
दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश से राहत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। दिन भर चल रही गर्म हवाएं भी लू का एहसास करा रही है। वहीं दो दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सायं चार बजे बाद जमकर बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। वहीं जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। मुख्यालय में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अचानक हुई बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। एक घंटे से अधिक समय से बारिश लगातार हो रही है।

prime article banner

मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पर्यटक और लोगों ने सरयू नदी का रूख किया। घंटों पानी में नहाते हुए या खलते हुए दिखाई दिए। वहीं गरुड़ में भी सुबह के समय कुछ बारिश हुई। लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। लगभग एक घंटा बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। चटख धूप आने लगी। जिससे दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.