पालीथिन बेचने साढ़े अठारह हजार जुर्माना
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रशासन व नगरपालिका की टीम ने जिला मुख्यालय में सघन निरीक्षण अभिय
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रशासन व नगरपालिका की टीम ने जिला मुख्यालय में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सात दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर साढ़े अठारह हजार का जुर्माना वसूला गया।
जिला मुख्यालय में मंगलवार प्रशासन व नगरपालिका ने निरीक्षण अभियान चलाया। औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। एसडीएम सदर राकेश तिवारी ने दुकानों में प्रतिबंधित पालीथिन मिलने पर तीन दुकानदारों पर पांच हजार, तीन दुकानदारों पर एक हजार व एक दुकानदार पर पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं सभी दुकानों में निरीक्षण किया। जिन दुकानों से पॉलीथिन पकड़ी गई उन्हें जब्त कर लिया गया हैं। उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि पॉलीथिन बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बार-बार दुकानदारों को समझाया जा रहा हैं इसके बाद भी दुकानदार नहीं मान रहे हैं। जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है। अगर इसके बाद भी दुकानदार नहीं सुधरते तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुसार जुर्माना के अलावा सजा का भी प्राविधान हैं। निरीक्षण अभियान आगे भी जा रही रहेगा।
..........
समय-समय पर निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। सभी व्यवसाई इस अभियान के लिए अपना समर्थन दें। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
-राजदेव जायसी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका