विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Snowfall in Uttarakhand: बागेश्वर में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी, पूरे उत्तराखंड में शीतल लहर का प्रकोप

Published: Wed, 28 Jan 2026 07:43 AM (IST)

बागेश्वर जिले में लगातार बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ ...और पढ़ें

जनजीवन प्रभावित, बाजारों में सन्नाटा; फसलों के लिए राहत बनी बारिश. Jagran

जनजीवन प्रभावित, बाजारों में सन्नाटा; फसलों के लिए राहत बनी बारिश. Jagran

HighLights

  1. बागेश्वर में लगातार बारिश और उच्च हिमालयी बर्फबारी

  2. शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, लोग घरों में दुबके

  3. प्रशासन सतर्क, किसानों को फसलों के लिए लाभ

जागरण संवाददाता, बागेश्वर । जिले में बारिश का दौर जारी है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और बारिश के चलते जिलेभर में शीतलहर चल पड़ी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और बाजार क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

लगातार हो रही बारिश से आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, संभावित बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सड़कें बंद होने की स्थिति में उन्हें खोलने के लिए लोडर मशीनों की व्यवस्था कर दी है।

देर रात से जारी बारिश का असर यातायात और सामान्य गतिविधियों पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस बारिश और बर्फबारी को किसानों के लिए शुभ माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश और बर्फ पड़ने से फसलों व फलों को भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे वे खासे खुश नजर आ रहे हैं।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। 2500 मीटर तक हिमपात की संभावना है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने तथा जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Weather Update Today: मसूरी में सीजन की दूसरी बर्फबारी, पहुंचने को तैयार सैलानियों की भारी भीड़

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज भी वर्षा-बर्फबारी के आसार, चल सकती हैं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं