ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, निचली घाटियों में हुई बारिश
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। वहीं निचली घा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। वहीं निचली घाटियों में बूंदाबांदी हुई। बारिश व हिमपात से पहाड़ों पर ठंड बढ़ गई है। सुबह सात बजे से तहसील कपकोट के ऊपरी क्षेत्रों बदियाकोट, झूनी, खलझुनी, धुर, विनायक, कर्मी, तोली, पैठी, बघर, लीती, कुंवारी, बोरबलड़ा, सुराग, कालो, डोला, वाछम, खाती आदि इलाकों में हिमपात शुरु हुआ। यहां दो इंच तक बर्फ जम गई हैं। खाती, विनायक, धुर क्षेत्र में हिमपात जारी जारी है। लगातार हो रहे हिमपात से ठंड बढ़ गई है। उच्च इलाकों में हिमपात से निचली घाटियों में भी दिन भर शीतलहर चलती रही। जिला मुख्यालय व आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर में भी इसी तरह का मौसम था। प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए शाम होते ही जगह-जगह अलाव जलाए। हिमपात से अभी तक फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है। सभी सड़क मार्ग खुले है। प्रशासन ने बर्फबारी को देखते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। प्रशासन ऊंचाई वाले क्षेत्रों की हर घटनाओं पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं। ----
फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही हे। संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए है। किसी प्रकार की घटना होने या मार्ग बंद होने पर सुचारु कर दिए जाएंगे। -रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी, बागेश्वर