खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा
बागेश्वर : कपकोट के लीली निवासी एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 11:22 PM (IST)
बागेश्वर : कपकोट के लीली निवासी एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। लीली गांव निवासी रमोली देवी पत्नी हिम्मत ¨सह खेत में कार्य कर रही थीं, इसी बीच सांप ने उनके हाथ में डस लिया। आस पास के लोगों ने महिला को तत्काल कपकोट अस्पताल में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें