Move to Jagran APP

कैंप वन पर पहुंचा आइएमएफ का छह सदस्यीय दल

जागरण संवाददाता बागेश्वर नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण को गए लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:40 AM (IST)
कैंप वन पर पहुंचा आइएमएफ का छह सदस्यीय दल
कैंप वन पर पहुंचा आइएमएफ का छह सदस्यीय दल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण को गए लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन का कार्य तेजी से चल रहा है। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का छह सदस्यीय दल कैंप वन में पहुंच गया है। दल के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का लापता पर्वतारोहियों को खोजने का अभियान जारी हैं। रविवार को आइएएमएफ का छह सदस्यीय दल कैंप वन में पहुंच गया है। वहीं दल के छह सदस्य एडवांस कैंप में है। दो सदस्य व एक फार्मासिस्ट बेस कैंप में है। मौसम खराब होने के कारण खोजबीन अभियान में बाधा हो रही है। खराब मौसम के कारण अभियान को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा हैं। 14 सदस्यीय दल के टीम लीडर ध्रुव जोशी है, जो प्रतिदिन की अपडेट आइएमएफ संस्थान नई दिल्ली को सेटेलाइट के जरिए दे रहे है। दल के सभी सदस्य सुरक्षित है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। स्थानीय प्रशासन उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। उनको किसी भी चीज की जरुरत होगी तो वह मुहैया कराया जाएगा। फिलहाल दल का कोई भी सदस्य लापता पर्वतारोहियों को ट्रेस नहीं कर पाया है।

नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण को गया एक दल के आठ सदस्य बीते 25 मई को लापता हो गया था। जिनमें भारतीय पर्वतारोहियों के अलावा विदेशी भी शामिल थे। लापता पर्वतारोहियों को ढूढ़ने के लिए एक अभियान दल आईटीबीपी का पिथौरागढ़ जिले से और आइएमएफ का एक दल बागेश्वर जिले के पिडारी ग्लेशियर से खोजबीन अभियान चलाया हुआ हैं।

-------

खोजबीन अभियान जारी है। दल के सभी सदस्य सुरक्षित है। लापता पर्वतारोहियों की जानकारी नहीं मिल पाई है। जो भी मदद प्रशासन की ओर से होगी वह की जाएगी।

-रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.