सेवादल यूथ ब्रिगेड की जंबू कार्यकारिणी घोषित
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सेवादल बूथ ब्रिगेड की जंबू कार्यकारिणी घोषित हो गई है। लोकसभा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सेवादल बूथ ब्रिगेड की जंबू कार्यकारिणी घोषित हो गई है। लोकसभा चुनाव रण की तैयारियों को लेकर ब्लाक कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गो¨वद ¨सह कठायत ने शनिवार को जिला और ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के कार्य करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है और वे गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने विक्रम नगरकोटी, संजय कुमार, मुकेश ¨सह दोसाद को जिला उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा, हरीश राम, हरीश ¨सह रावत, हेम जोशी, उमेद ¨सह, प्रमोद जोशी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। ब्लाक कार्यकारिणी बागेश्वर के लिए आनंद तिवारी को अध्यक्ष, हेमंत टंगड़िया सचिव, कपकोट के लिए कमलेश गड़यिा अध्यक्ष, गणेश कोरंगा सचिव, कांडा नीरज कुमार अध्यक्ष, कमल माजिला सचिव, कठपुड़ियाछीना नरेंद्र ¨सह अध्यक्ष, हयात ¨सह सचिव, गरुड़ गोस्वामी अध्यक्ष, मनोज भट्ट सचिव, चौंरा मनोज धपोला अध्यक्ष, नवीन कोरंगा सचिव और बागेश्वर नगर के लिए भीम कुमार को अध्यक्ष बनाया है। इधर पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़यिा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल आदि ने कार्यकारिणी के विस्तार पर खुशी जताई है।