आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय हैंडबाल के लिए चयन
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : विद्यालयी राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता को आठ खिलाड़ियों का चयन ह
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : विद्यालयी राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता को आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 12 से 16 जनवरी के मध्य यह प्रतियोगिता हरियाणा में खेली जाएगी। चयनित सभी छात्र-छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज बनलेख के हैं। उनकी कामयाबी पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हैंडबाल कोच कुंदन ¨सह कालाकेटी ने बताया कि विद्यालयी राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता तेलंगाना के लिए राइंका बनलेख के दीपा कोरंगा, दिव्या कोरंगा, हरीश कोरंगा, सौरभ कोरंगा, माया कोरंगा, काजल भाकुनी, पंकज कोरंगा, गौरव जोशी का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी के मध्य हरियाणा में खेली जाएगी। 10 से 14 जनवरी तक खिलाड़ी तैयारी करेंगे, जिसके लिए वे यहां से रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में गंगा कोरंगा, अमित कोरंगा और घनश्याम धपोला मध्य प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने रवाना हो गए हैं। उनके चयन पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, सीईओ हरीश चंद्र ¨सह रावत, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने खुशी जताई है।