आठ बच्चों का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील के पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मंदिर गागरीगोल के आठ छात्र-छात्रा
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 04:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील के पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मंदिर गागरीगोल के आठ छात्र-छात्राओंका चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक विनोद कांडपाल ने बताया कि विद्यालय की हर्षिता पाठक, चेतना पाठक, किरन विष्ट, नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, आशीष आर्या, गोपाल वर्मा, पल्लवी का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बागेश्वर के लिए हुआ है। बच्चों की इस उपलब्धि पर शशांक पांडेय, गोपाल दत्त जोशी, रविशंकर बिष्ट, चंद्रशेखर त्रिपाठी, आशा जोशी आदि शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनित बच्चों को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें