बागेश्वर में रात भर मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित: 14 सड़कें बंद, 12वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश
बागेश्वर में रविवार रात से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे 14 मोटर मार्ग बंद ...और पढ़ें

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा।
HighLights
बागेश्वर में रविवार रात से हो रही भारी बारिश।
14 मोटर मार्ग बंद, स्कूलों में अवकाश घोषित।
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, ऑरेंज अलर्ट जारी।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। भारी वर्षा के चलते जिले के 14 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
लगातार बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार वर्षा से सामान्य जनजीवन प्रभावित है।
ऑरेंज अलर्ट किया था जारी, स्कूल में अवकाश
इस बीच, आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर जारी ऑरेंज अलर्ट और लगातार बारिश को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने सोमवार को जनपद के कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें- घर में मां के साथ सीखी रैंप वॉक, अब अवनी मिस सुप्रानेशनल 2026 में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व; 11 को जाएंगीं पोलैंड
प्रशासन ने की अपील
प्रशासन बंद मोटर मार्गों को खोलने में जुटा है। वहीं लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी के 57 जिलों में आज गरज-चमक संग बिजली गिरने की चेतावनी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
