गैस गोदाम की दीवार ढहने से विद्यालय को खतरा
जागरण संवाददाता बागेश्वर नवोदय विद्यालय बहुली के पास स्थित गैस की दीवार ढह गई है। जिससे स्कू
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नवोदय विद्यालय बहुली के पास स्थित गैस की दीवार ढह गई है। जिससे स्कूल में अराजक तत्वों के घुसने का खतरा बढ़ गया है। स्कूल प्रबंधन ने जल्द दीवार निर्माण की मांग उठाई है। वहीं केएमवीएन के गैस प्रबंधक ने जल्द दिवार निर्माण किए जाने की बात कही हैं।
बारिश से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली के पास स्थित गैस गोदाम की दीवार गिर गई है। जिससे जहां गैस गोदाम को खतरा है तो वही स्कूल भी असुरक्षित हो गया है। विद्यालय में 132 छात्र-छात्राएं पढ़ती है। जिनमें 72 छात्राएं है। जिस कारण अराजक तत्वों हमेशा स्कूल के आस-पास घूमते रहते है। दीवार गिरने से विद्यालय कैंपस में घुसना आसान हो गया है। जिसके बाद स्कूल को भी अराजक तत्वों से खतरा हो गया है। स्कूल प्रबंधन जल्द दीवार निर्माण की बात कह रहा है। फिलहाल अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसकी सूचना केएमवीएन के गैस प्रबंधक को दे दी है। अभिभावकों ने भी अपने पाल्यों की सुरक्षा को लेकर दिवार निर्माण जल्द करने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक दो दिन में दीवार निर्माण का कार्य नहीं होता तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
============
दिवार टूटने से विद्यालय में कोई भी अराजक तत्व आसानी से प्रवेश कर सकता है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जल्द दीवार निर्माण जरुरी है।
- शशिप्रकाश यादव, प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, बहुली
==========
नैनीताल में उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी है। जैसे ही पैसा मिलेगा तो दीवार निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सारा काम वही से होता है।
- बसंत बल्लभ तिवाड़ी, गैस प्रबंधक, केएमवीएन