विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिव मंदिर, सावन के तीसरे सोमवार पर बागेश्वर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published: Mon, 03 Aug 2026 08:34 AM (IST)

सावन के तीसरे सोमवार को बागेश्वर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने सरयू-गोमती ...और पढ़ें

शिव प्रतिमा।

शिव प्रतिमा।

HighLights

  1. सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

  2. बागनाथ मंदिर में भक्तों ने किया पवित्र जलाभिषेक

  3. बैजनाथ सहित अन्य मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर स्थित बागनाथ मंदिर में तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु सरयू और गोमती के संगम से पवित्र जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागनाथ धाम पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और शिव महिमा का गुणगान कराया जा रहा है। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

बागनाथ मंदिर में सुबह से जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतारें

बागनाथ मंदिर के साथ ही काल भैरव मंदिर और बाणेश्वर मंदिर में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं बैजनाथ धाम, कपकोट के शिवालयों सहित जिले के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। कई स्थानों पर कांवड़िए भी पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- सावन में आसमान से होगी उल्काओं की बारिश, 12 अगस्त को दिखेगा अद्भुत नजारा; एरीज ने दी जानकारी

बैजनाथ, माणेश्वर, कालभैरव और कपकोट के मंदिरों में भी गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धा और आस्था ने पूरे जिले को शिवमय बना दिया। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पुलिस एवं मंदिर समितियों के स्वयंसेवक भी तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: देहरादून के टपकेश्वर महादेव सहित शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सेवादार तैनात