Move to Jagran APP

संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा : जोशी

संवाद सूत्र, गरुड़ : विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:51 PM (IST)
संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा : जोशी
संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा : जोशी

संवाद सूत्र, गरुड़ : विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। महोत्सव का समापन व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने किया।

loksabha election banner

राइंका गरुड़ में आयोजित संस्कृत महोत्सव का समापन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत सबसे पुरानी भाषा है। विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के पूर्व अध्यक्ष और संस्कृत के प्रकांड विद्वान हरी दत्त जोशी ने कहा कि संस्कृत भाषा का महत्व मैक्स मूलर जैसे विदेशी विद्वान ने भी समझा और इस पर शोध किया। मौके पर आयोजित वरिष्ठ वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ प्रथम, नाटक प्रतियोगिता में राइंका गरुड़ प्रथम, समूहगान में राइंका अमस्यारी प्रथम, श्लोकोच्चारण और वाद विवाद प्रतियोगिता में खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़ प्रथम स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग की समूहगान प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार प्रथम, नाटक मइ राइंका अमस्यारी प्रथम, नृत्य और वाद-विवाद में राबाइंका पाये प्रथम, आशुभाषण में राबाइंका पुरड़ा प्रथम और श्लोकोच्चारण में राइंका गरुड़ प्रथम स्थान पर रहा। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ उमेद ¨सह रावत ने और संचालन डीएस पछाई और प्रेम मोहन त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया। इससे पूर्व महोत्सव के खंड संयोजक मदन मोहन पांडेय ने प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान राइंका गरुड़ के प्रधानाचार्य बीआर आर्या, समन्वयक एमएम पांडेय, देवेंद्र मेहता, मोहन जोशी, टीएस बिष्ट, सीएस परिहार, कैलाश जोशी, एमपी भट्ट, मीना राठौर, रेनू, सरस्वती बृजवाल आदि निर्णायक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.