Move to Jagran APP

ऐठाण भगवती मंदिर में स्योपाती की धूम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : ऐठाण भगवती मंदिर में स्योपाती की धूम मची हुई है। सरयू नदी में

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 05:22 PM (IST)
ऐठाण भगवती मंदिर में स्योपाती की धूम
ऐठाण भगवती मंदिर में स्योपाती की धूम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : ऐठाण भगवती मंदिर में स्योपाती की धूम मची हुई है। सरयू नदी में स्नान करने के बाद देव डांगरिए अवतार हुए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और धन-धान्य का आर्शीवाद दिया। पांच दिनों तक चलने वाले मेले में चांचरी और लोक संस्कृति का अटूट बंधन देखने को मिल रहा है। लोग दूर-दराज से यहां पधार रहे हैं।

loksabha election banner

एक सितंबर से भगवती मंदिर ऐठाण में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा हुआ है। देर रात तक ढोल और मंजरे की थाप पर देव डांगरिए अवतरित हो रहे हैं। महिलाएं चांचरी और भजन-कीर्तनों में मस्त हैं। जिससे समूचा क्षेत्र देवीमय हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता शेर ¨सह ऐठानी ने बताया कि भगवती मंदिर में पूजा के लिए काफली-कमेड़ा गांव से देव डांगरियों को आमंत्रित किया गया है। वे 13 सितंबर को यहां पहुंच रहे हैं। भराड़ी बाजार में देव डागरियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भराड़ी बाजार से ऐठाण गांव तक देव डांगरियों को कंधे पर बैठाकर ले जाने का रिवाज भी है। उन्होंने बताया कि 13 की रात को जागरण होगा। 14 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष भूपाल ¨सह ऐठानी, खीम ¨सह ऐठानी, डॉ. हरीश ऐठानी, बृजमोहन ऐठानी, दरवान ¨सह, बबलू ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी आदि ने क्षेत्र के लोगों से स्योपाती का आनंद लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि भंडारे का प्रसाद भी बांटा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.