ओलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : गरुड़, कांडा और दुग नाकुरी में जमकर ओलावृष्टि हुई है। इसस
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : गरुड़, कांडा और दुग नाकुरी में जमकर ओलावृष्टि हुई है। इससे गेहूं, जौ, मसूर और आम के बौर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। इसको लेकर किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
बुधवार रात जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। लेकिन गरुड़ के लौबांज, कौलांग, रतमटिया, गोमती घाटी, भोजगण, कांडा के कांडेकन्याल, अन्नपूर्णा, लक्सूना, सुनारगांव, थर्प और दुग नाकुरी के रीमा, बीसा, बनलेख, पचार, स्यांकोट, धरमघर, सनगाड़ में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। किसान आनंद ¨सह, मोहन ¨सह, कैलाश ¨सह, विनोद ¨सह, बलवंत ¨सह आदि ने बताया कि उनकी खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गेहूं तैयार हो रहा था। ओले गिरने से गेहूं के दाने खेत में गिर गए हैं। मसूर के दाने भी खेतों में बिछ गए हैं। आम के पेड़ों पर इस बार अच्छा बौर आया था वह भी गिरकर नष्ट हो गया है। इसके अलावा आड़ू, खुमानी, नाशपाती, नीबू, संतरा आदि के अलावा गोभी, टमाटर, प्याज, मिर्च, मेथी, धनिया, आलू की फसल भी खेतों में बिछ गई है। किसानों ने नुकसान का मुआवजा देने की गुहार लगाई है। इधर, डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि कृषि विभाग को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए जाएंगे। शासन को नुकसान का प्रस्ताव भेजा जाएगा।