Move to Jagran APP

आपसी भाईचारे, सौहार्द का प्रतीक है रोजा इफ्तार

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मुख्यालय में रोजा इफ्तार सद्भावना की मिसाल बन गया है। सभी धर्मो वगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 10:20 PM (IST)
आपसी भाईचारे, सौहार्द का प्रतीक है रोजा इफ्तार
आपसी भाईचारे, सौहार्द का प्रतीक है रोजा इफ्तार

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मुख्यालय में रोजा इफ्तार सद्भावना की मिसाल बन गया है। सभी धर्मो वर्गो के लोग रमजान के पवित्र महीने में देश में भाईचारे, सौहार्द, अमन, चैन की कामना कर रहे हैं। रमजान के पवित्र मौके पर रोजेदार हर दिन रोजा रख रहे हैं। शाम के समय नमाज, अल्लाह की इबादत करने के बाद शाम को इफ्तार पार्टी हो रही है। इन इफ्तार दावतों में रोजेदार अपना रोजा खोलते है। इन दावतों की खास बात है कि यहां हर वर्ग, समुदाय का प्रतिनिधित्व होता है। इसमें कोई बड़ा छोटा नहीं होता है। सब जमीन पर एक साथ बैठकर दावत करते हैं। इन इफ्तारों में सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। रमजान का पाक महीना 30 दिनों तक चलेगा। खादिम मोहसिन खान ने बताया कि इस पवित्र महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमत बरसाते हैं। इसी कारण अल्लाह की इबाबत में बंदे भी कोई कसर नहीं छोड़ते। तीस दिनों तक रोजा रखने के बाद फिर वह दिन आता है जिसका सभी को इंतजार होता। वह पाक दिन है ईद का। इफ्तार पार्टी में बार संघ अध्यक्ष गो¨वद भंडारी, धीरज कोरंगा, घनश्याम जोशी, माजिद अंसारी, अली, सलीम खान सहित कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.