बरातियों से भरी मारुति वैन गिरी, सात घायल
संवाद सूत्र, गरुड़: बरात से लौट रही एक मारुति वैन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वैन में
संवाद सूत्र, गरुड़: बरात से लौट रही एक मारुति वैन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वैन में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें से चार घायल हो गए और तीन को मामूली चोटें आई है। घायलों का मोहन ¨सह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में इलाज चल रहा है। बीते शनिवार की देर सायं उड़खुली से एक बरात लौबांज की ओर आ रही थी। तभी भेटा के पास वाहन मारुति 800 संख्या यूए 04-7039 से अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में सात बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे वैन में सवार चालक दीपक कुमार, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, गणेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि गो¨वद कुमार, आनंद कुमार, हरीश राम को मामूली चोटे आई। सभी घायल लौबांज के रहने वाले है। गंभीर रूप से घायलों को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से तत्काल मोहन ¨सह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुचाया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सुंदर ¨सह ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।