पृथ्वी दिवस पर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प
जागरण संवाददाता बागेश्वर पृथ्वी दिवस पर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। वृक्ष प्रे
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 04:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पृथ्वी दिवस पर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। वृक्ष प्रेमी ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किए। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
मंडलसेरा में पृथ्वी दिवस आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने कहा कि पृथ्वी दिवस को सभी लोगों को मिलाना होगा। पौधरोपण कर ग्लोबल वाíमंग से भी पृथ्वी को बचाना है। उन्होंने सभी से ग्लोबल वाíमंग के खतरे को जानने, समझने और धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया। पृथ्वी को हरा भरा, प्रदूषण मुक्त बनाने को कहा। इस दौरान तुलसी, बड़ी इलायची, रिगाल आदि के पौध रोपित किए गए और तालाब में मत्स्य बीज डाले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें