कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से दोगुनी मेहनत करने का आह्वान किया गया।
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक की अध्यक्षता में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की स्थापना और स्वतंत्रता प्राप्ति में पार्टी का योगदान रहा है। कहा कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वर्तमान में कांग्रेस की विचारधारा के महत्व पर भी वक्ताओं ने प्रकाश डाला। पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने को कहा गया। कहा कि भारत की तरक्की में पार्टी को अहम रोल है। इस मौके पर बालकृष्ण, विनोद पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित बिष्ट, बहादुर बिष्ट, ईश्वर पांडे, बाली राम, महेश पंत, रमेश भंडारी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।