विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में रेड टेप कार्यक्रम
संवाद सूत्र गरुड़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षकों ने प
संवाद सूत्र, गरुड़ : विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षकों ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत अपने स्कूलों में पौधरोपण किया और पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने संगोष्ठी कर पेड़ों को बचाने की शपथ भी ली। पूर्व में लगाये गए पेड़ों पर रेड टेप और रक्षा धागा बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधने वाले शिक्षकों को अन्तर्राष्ट्रीय रेड टेप संस्था द्वारा प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र दिया जाता है। मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक नीरज पंत और ब्लाक संयोजक दलीप भाकुनी के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौघर, सौड़धार, तिलसारी, ह्वीलकुलवान, वच्यूला, नवीन वच्यूला,द्यौनाई, पाटली, पिगलों, नौटा, बद्रीनाथ, कौसानी, अयारतोली, तैलीहाट, रौल्याना, झोपड़ा, पचना और जूनियर हाईस्कूल द्योरड़ा, उड़खुली,बंड, थानडंगोली, देवलखेत, मटेना, बद्रीनाथ, पय्यां, रौल्याना में पौधारोपण, रेड टेप और रक्षा सूत्र कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों व अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।