आज दोपहर बागेश्वर मुख्यालय में घुमाया जाएगा रावण का पुतला
बागेश्वर में रविवार दोपहर को जिला मुख्यालय में रावण का पुतला घुमाया जाएगा। इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन होगा
बागेश्वर: जिला मुख्यालय में कोरोना महामारी के कारण इस बार रामलीला मंचन नही हो पाया। लेकिन बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रविवार दोपहर बाद पुतले को शहर में घुमाया जाएगा।
रामलीला कमेटी के लोग रविवार सुबह से ही रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुट गए। कमेटी के कोषाध्यक्ष कंचन साह, अंकुर उपाध्याय ने बताया कि पुतले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है खासकर छोटे बच्चों में। हर साल पुतला बनाया जाता है और विजयादशमी को दहन किया जाता है। कोरोना महामारी में भले ही रामलीला ना हुई हो। लेकिन लोगों को संदेश देने के लिए बुराई के अंत का प्रतीक रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है। लगभग काम पूरा हो गया है। दोपहर बाद रावण के पुतले को बाजार में घुमाया जाएगा।