गणेश वंदना और राम स्तुति से मोहा मन
संवाद सूत्र गरुड़ कत्यूर रामलीला कमेटी के माध्यम से गणेश वंदना और राम स्तुति के साथ टीट
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, गरुड़: कत्यूर रामलीला कमेटी के माध्यम से गणेश वंदना और राम स्तुति के साथ टीटबाजार में रामलीला का शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिन की लीला में इंद्र कामदेव संवाद, नारद मोह लीला, रावण कुंभकरण विभीषण द्वारा वरदान मांगने के दृश्यों का मंचन किया गया।
नारद की भूमिका विपिन जोशी, रावण की पुष्कर रावत, इंद्र की गंगा रावत, कामदेव की देवेंद्र अलमिया, विष्णु की गौरव जोशी, लक्ष्मी की तनुष राणा, शिव की हरीश खोलिया, पार्वती की भूमिका अर्जुन दोसाद ने निभाई। संगीत निर्देशक अशोक रावत और कुंदन भाई थे। मंचन में गोपाल दत्त पाठक, भरत फस्र्वाण, दिनेश बिष्ट, नीरज पंत, भुवन पाठक, संजय फस्र्वाण, दिग्विजय फस्र्वाण, दलीप भाकुनी आदि ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें