भंतोला में रामलीला की धूम
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : क्षेत्रीय रामलीला कमेटी भंतोला में आयोजित रामलीला के पांचवीं रात
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : क्षेत्रीय रामलीला कमेटी भंतोला में आयोजित रामलीला के पांचवीं रात श्रीराम वन गमन, निषाद राज मिलन, तमसा नदी पर विश्राम लीला की गई। रघुकुल की मर्यादाओं का पालन करते हुए भगवान श्रीराम वन गमन के लिए प्रस्थान करते हैं। यह लीला देख वहां उपस्थित लोग भावुक हो गए। राम और निषाद संवाद हुआ।
श्रीराम को सभी ने वन जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की एक भी नहीं सुनी और रथ पर सवार होकर तीनों वन के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। वन जाते समय रास्ते में नर-नारियों की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का एक तरफ जहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता रहा, वहीं उनकी आंखों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के वन जाने का दुख साफ झलक रहा था। रास्ते में कई कष्ट सहते हुए माता सीता, राम और लक्ष्मण मतसा नदी रूपी पहाड़ खां के पोखरे पर पहुंचे और वहां स्थित राम जानकी मंदिर पर रात्रि विश्राम किया। पहले से ही उनके आगमन में तमसा नदी के पास मौजूद वटवृक्ष को साफ-कर उनके आगमन की राह निहार रहे थे। निषाद राज भगवान श्रीराम का दर्शन पाकर धन्य हो गए। रामलीला देखने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ठंड के बावजूद भी दर्शक पहुंच रहे हैं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कै. पदम ¨सह, संरक्षक क्षेत्र पंचायत सदस्य जाखणी जोगा ¨सह, प्रबंधक विनोद जोशी, कोषाध्यक्ष कमल भौंर्याल, हेमंत मेहता, राजू मेहता, हीरा धामी, लक्षण ¨सह धामी, रतन ¨सह रावत, बंशीधर जोशी, मुरली मनोहर जोशी, कौस्तुबानंद, सुरेश जोशी, गो¨वद राम, पुष्पा जोशी, युक्ता मेहता, डौली जोशी, दरवान राम, चंपा भौंर्याल आदि मौजूद थे।