Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को निकाली रैली

जासं बागेश्वर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 05:47 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को निकाली रैली
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को निकाली रैली

जासं, बागेश्वर : विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने मंडलसेरा में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यालय परिसर के आसपास विभिन्न प्रजाति के पौध भी रोपित किए।

loksabha election banner

प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है। मौसम में आ रहे बदलाव एक चुनौती बन गई है। समय पर बारिश नहीं हो रही है और किसानों के सामने भी सिचाई के पानी का संकट पैदा हो गया है। पौध रोपण पर्यावरण को बचाने का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके अलावा स्वच्छता पर भी लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सफाई के बिना कोई भी व्यक्ति स्वस्थ्य नहीं रह सकता है। उन्होंने रासेयो के स्वयंसेवियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी गोविद सिंह बिष्ट ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण से संबंधित बातें बताई। छात्र-छात्राओं ने एलोवेरा, आंवल, अशोक, तेजपत्ता आदि के पौध रोपित किए। इस मौके पर मनमोहन जोशी, शंकर रौतेला, धीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.